diwali horizontal

गड्ढे में मिला अधेड़ महिला का मिला शव, तीन दिन से थी लापता

0 202

अमेठी : संदिग्ध हालत में महिला का शव गड्ढे में मिला जिसकी ग्रामीणों ने शिनाख्त कर ली है। जो अपने घर से लगभग तीन दिन पहले से गायब चल रही थी। बता दें कि कोतवाली मुंशीगंज क्षेत्र के एच ए एल पावर हाउस के करीब रविवार सुबह ग्रामीणों ने गड्ढे में महिला की लाश देखी, जिसकी उन्होंने शिनाख्त सुशीला देवी पत्नी दीनानाथ वासी सेमरा कोतवाली मुंशीगंज के रूप में की। जिनके पति का 10 वर्ष पूर्व देहांत हो चुका है। जिनके तीन बच्चे हैं, लड़की निशा, दो लड़के दुर्गेश व अमित मिश्रा हैं। लड़की की शादी हो चुकी है

सूत्रों से पता चला है कि सुशीला देवी मुंशीगंज में किराए के मकान में रहते हुए बेटे की शिक्षा व यहीं से घर का खेतीबाड़ी का कार्य देखती थी। तीन दिन पहले वह घर से बिना बताए लापता हो गयी। जिस पर उनके परिजन बहुत तलाश किए पर उनका कहीं पता नहीं चल सका। रविवार सुबह तड़के ग्रामीणों ने शव को पावर हाउस के नजदीक गड्ढे में शव दिखाई दिया। जिससे बदबू आ रही थी। ग्रामीणों ने शव की सूचना पीआरवी 2797 को दी। परिजनों को लाश की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचकर शव की शिनाख्त कि। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.