diwali horizontal

रेलवे लाइन पर पड़ा मिला युवक का शव

0 219
लखनऊ : आशियाना थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना थाने पर दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी ने बताया कि थाने पर प्रदीप पांडे पुत्र चंद्रशेखर स्टेशन मास्टर ट्रांसपोर्ट नगर में सूचना दी कि रात करीब 1:00 बजे औरंगाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रांसपोर्ट नगर व उतरेठिया रेलवे स्टेशन के बीच एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस सूचना पर उप निरीक्षक अनूप सिंह पहुंचे। उन्होंने मृतक की तलाशी ली। मृतक के जेब में मिले आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर मृतक की पहचान अजीत (20) पुत्र रामखेलावन निवासी विनायकपुर बछरावां रायबरेली के रूप में हुई है। मृतक ट्रक चलाता था और वह अविवाहित था। पुलिस ने घरवालों को घटना की जानकारी देते हुए आगे की कार्यवाही की है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.