
गाजा में भूख और बमबारी से मौत का हाहाकार;UNO बेबस!

Gaza vs Israel War:इजरायल गाजा में फिलिस्तीनियों का नरसंहार कर रहा है. गाजा पर भारी बमबारी के कारण लोग भूख से मर रहे हैं. आईडीएफ के हमलों में निर्दोष फिलिस्तीनी मर रहे हैं, इनमें से ज़्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं. इस बीच, संयुक्त राष्ट्र ने इजराइल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि 18 मार्च से 9 अप्रैल तक गाजा पर किए गए 36 इजरायली हवाई हमलों में सिर्फ़ फिलिस्तीनी महिलाएं और बच्चे ही मारे गए हैं.

