diwali horizontal

कांशीराम कॉलोनी में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आंशका

0 284

घर वालों ने पड़ोसी महिला व उसकी बेटी पर लगाया हत्या का आरोप

चिनहट क्षेत्र में हुई घटना का मामला

लखनऊ : राजधानी लखनऊ की कमिश्नरेट में संगीन वारदात होने का सिलसिला नहीं रहा है। चिनहट थाना क्षेत्र के लौलाई गांव से सटी काशीराम कॉलोनी में रहने वाले 23 वर्षीय संजय कुमार गुप्ता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार सुबह उसका शव घर की दहलीज पर पड़ा मिलने से पूरे कॉलेज में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। संजय की दशा देख अजय कुमार ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

खबर मिलते ही एसीपी प्रवीण मलिक व इंस्पेक्टर चिनहट धनंजय पांडे सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घरवाले बेटे की हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ़ हो सकेगा कि मौत कैसे हुई हुई है। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूल रूप से जनपद उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा गांव निवासी ऊषा गुप्ता अपने बड़े बेटे अजय गुप्ता, बेटी स्वाति गुप्ता, बुजुर्ग रामरति व संजय गुप्ता के साथ रहतीं हैं।

 

ऊषा के मुताबिक उनका छोटा बेटा संजय एक मॉल में नौकरी करता था, जबकि ऊषा कॉलोनी के पास एक सैंडविज का ठेला लगाकर परिवार का जीवन यापन करतीं हैं। बताया गया कि बुधवार सुबह अजय के मौसा रामबक्स गुप्ता कमरे का दरवाजा खोला तो घर की दहलीज पर संजय का शव पड़ा मिला। यह देख उनके होश उड़ गए और उनकी चीख-पुकार सुनकर घर में मौजूद ऊषा सहित परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए। मौके पर पहुंचे एसीपी प्रवीण मलिक व इंस्पेक्टर चिनहट धनंजय पांडे मामले की छानबीन शुरू की। वहीं ऊषा मकान के ऊपरी मंजिल पर रहने वाली एक महिला व उसकी बेटी पर बेटे संजय की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। जबकि इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ़ हो सकेगा कि मौत कैसे हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.