diwali horizontal

विक्कुत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

0 226

गौरीगंज, अमेठी:  गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत कुशबैरा निवासी संजीव कुमार कश्यप उर्फ संजू 25 वर्ष पुत्र छेदीलाल सुबह लगभग दस बजे नल में लगे टुल्लू मोटर से धनिया की धुलाई कर रहा था कि करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने आनन-फानन में युवक को र्साइं नर्सिग होम गौरीगंज ले गये जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड दिया। बताते चले कि युवक सब्जी की खेती का कार्य करता था। युवक की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.