diwali horizontal

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान बनना ही नहीं चाहिए था क्याेंकि वहां पर उत्पीड़न हो रहा है

0 132

फर्रुखाबाद : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान बनना ही नहीं चाहिए था क्याेंकि वहां पर अल्पसंख्यकों हिंदू पारसी, सिख का उत्पीड़न हो रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के राजेपुर कस्बे में रविवार को आयोजित मतदाता संवाद कार्यक्रम में यह बात कही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब गोली नहीं गोला भी बनेगा। उन्होंने कहा देश का रक्षा मंत्री होने के नाते मैंने यह फैसला किया कि ब्रह्मोस मिसाईल केवल दूसरे राज्यों में ही क्यों बननी चाहिएं। ब्रह्मोस मिसाईल बननी चाहिए तो हिन्दुस्तान के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की धरती पर भी बननी चाहिए। अब उत्तर प्रदेश में केवल गोली नही बल्कि गोला भी बनेगा

रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारी सेना ने उरी का जवाब सर्जिकल स्ट्राइक करके दिया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास के बाद विरासत को भी सुरक्षित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ब्रह्मोस मिसाइल बनाने का काम शुरू हुआ। इस बार सरकार बनी तो 5जी की स्पीड से विकास होगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। धारा-370 को हमारी सरकार ने हटाया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। सोमनाथ के मंदिर का भव्य निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने कराया है। उत्तराखंड में चार धाम के लिए ऑल वेदर रोड हमारी सरकार ने दी

रक्षा मंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा प्रदेश में समाजवादी पार्टी ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। सभी को बांटने में लगी है। पूर्व की सपा सरकार में विकास के नाम की कोई चीज नहीं थी। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में सिर्फ दंगे फसाद होते थे। यहां माताओं बहनों का घर से निकलना दूभर था। प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.