
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सांसद संजय सिंह प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के साथ रामलला के दर्शन किए
रामराज आज भी सारी दुनिया में जनता की ख़ुशहाली और स्वच्छ शासन प्रशासन की सर्वोच्च प्रेरणा मनीष सिसोदिया
मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह ने हनुमानगढ़ी में हनुमान चालीसा का पाठ किया
हनुमानजी के चरणों में यूपी में आप की सरकार बनाने की अर्ज़ी लगाई, ताकि यहां भी प्रभु राम की कृपा से शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोजगार आज मुद्दों पर दिल्ली की तरह काम हो सके मनीष सिसोदिया
दोनों नेताओं ने रसिक पीठ जानकी घाट और बड़ा स्थान जाकर साधु संतों का आशीर्वाद लिया
अयोध्या : राम राज आज भी स्वच्छ शासन प्रशासन की सर्वोच्च प्रेरणा है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन से पूर्व यह बात कही। वह आम आदमी पार्टी द्वारा मंगलवार को होने वाली तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह के साथ सोमवार को अयोध्या पहुंचे। दोनों नेताओं ने राम एवं हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। रसिक पीठ, जानकी घाट और बड़ा स्थान जाकर साधु-संतों का आशीर्वाद भी लिया। मनीष सिसोदिया ने कहा कि अयोध्या में प्रभु राम ने जनता की खुशहाली की सत्ता का ऐसा मानक स्थापित किया कि राम राज आज भी स्वच्छ शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्रेरणा माना जाता है। भगवान राम की कृपा और संतों के आशीर्वाद से ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ईमानदारी और विकास की राजनीति की नई परिभाषा बनती जा रही है।

मंगलवार को आम आदमी पार्टी द्वारा अयोध्या में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा ईमानदारी और विकास की राजनीति को नया आयाम देने का काम करेगी। रामचंद्र का लेकर हम आशीर्वाद, उठाएंगे तिरंगा, सिखाएंगे असली राष्ट्रवाद। मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह ने हनुमानगढ़ी में हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया नगर आगमन पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने मनीष सिसोदिया का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। नगर आगमन के बाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह एवं अन्य साथियों के साथ सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचे। हनुमान जी के दर्शन के साथ सभी ने यहां मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया। इसके पश्चात मंदिर परिसर में ही महंत प्रेमदास से आशीर्वाद लिया और रामलला के दर्शन के लिए निकले। हनुमानगढ़ी में पूजन के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि हनुमानजी के चरणों में यूपी में “आप” सरकार बनाने का अवसर देने की अर्ज़ी लगाई, ताकि यहां भी प्रभु राम की कृपा से शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोजगार आज मुद्दों पर दिल्ली की तरह काम हो सके। रामलला के दर्शन के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि प्रभु चरणों में यही विनती की है कि हमारे विचारों को सदैव पवित्र बनाए रखने की कृपा बनी रहे। मनीष सिसोदिया ने रसिक पीठ, जानकी घाट और बड़ा स्थान जाकर साधु-संतों का भी आशीर्वाद लिया

श्रीराम की सेवा में भंडारे में परोसा प्रसाद जानकी घाट पर आयोजित भंडारे में राम भक्त साधू-संतों और भक्तों को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने भोजन परोसा। श्री राम सेवा में अपना योगदान देते हुए आप नेताओं ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की कामना की। मनीष सिसोदिया ने माता सीता के आशीर्वाद को अमोघ बताते हुए कहा कि यहां आकर मां जानकी का आशीर्वाद भी मिला। बोले संतों के आशीर्वाद से विचार की पवित्रता बनी रहती है।

आप का सच्चा राष्ट्रवाद दिखाकर भाजपा के नकली राष्ट्रवाद को बेनकाब करेगी तिरंगा यात्रा : संजय सिंह प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने दावा किया कि अयोध्या में 14 सितंबर को होने जा रही तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक होगी। इससे पहले लखनऊ आगरा और नोएडा में तिरंगा यात्रा निकाली जा चुकी है इन तिरंगा यात्राओं को अपार जनसमर्थन मिला । मुख्य अतिथि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ गुलाब बाड़ी से तिरंगा यात्रा शुरू होगी। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर यह यात्रा गांधी पार्क पहुंचेगी। तिरंगा की आन-बान-शान के लिए निकलनेे वाली यह यात्रा आप का सच्चा राष्ट्रवाद दिखाकर भाजपा के नकली राष्ट्रवाद को बेनकाब करने का काम करेगी। अयोध्या के बाद पूरे प्रदेश में इस यात्रा की शुरुआत होगी।