diwali horizontal

दिल्ली पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया: लखनऊ में 6 गिरफ्तार

0 50

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए लखनऊ से छह जालसाजों को गिरफ्तार किया है। गिरोह पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली की 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 49 लाख रुपये की ठगी की।

शिकायत के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम शनिवार को जांच के लिए लखनऊ पहुंची थी। आरोपियों ने खुद को प्रवर्तन अधिकारी बताकर ऑनलाइन माध्यम से पीड़ित महिला को करीब 24 घंटे तक डराया-धमकाया और धमकी देकर उससे कई बैंक खातों में कुल 49 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। ट्रांजैक्शन के तुरंत बाद जालसाजों ने इस रकम को दूसरे खातों में भेजकर एटीएम से कैश निकाल लिया।

गिरोह की गिरफ्तारी के लिए डीसीपी आदित्य गौतम, एसीपी अनिल शर्मा और इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस की टीम ने लखनऊ के अमीनाबाद, हसनगंज, मदेयगंज और कैंट सहित कई इलाकों में छापेमारी की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  1. विशाल तिवारी

  2. शकील अहमद

  3. मोहम्मद ओवैस

  4. मोहम्मद अहद

  5. मोहम्मद आतिफ

  6. मोहम्मद उजैब

दिल्ली पुलिस आरोपियों को अपने साथ ले गई है और अब इनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ये सभी आरोपी लखनऊ में स्थानीय दुकानों और होटलों में काम करते थे। वहीं, स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में किसी भी जानकारी से इनकार किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.