diwali horizontal

लखनऊ एयरपोर्ट पर दिल्ली वाराणसी फ्लाइट की ख़राब मौसम के कारण इमरजेंसी लैंडिंग!

0 58

लखनऊ एयरपोर्ट पर दिल्ली वाराणसी फ्लाइट की ख़राब मौसम के कारण इमरजेंसी लैंडिंग!

Lucknow Airport News:लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान दिल्ली से वाराणसी जा रहा था। लखनऊ क्रॉस करने के बाद वाराणसी के करीब पहुंचते ही पायलट को सूचना मिली कि यहां मौसम खराब है। लैंडिंग पॉसिबल नहीं है। इसके बाद पायलट ने अमौसी एयरपोर्ट अथॉरिटी से कॉल मांगा। लखनऊ से क्लियरेंस मिलते ही फ्लाइट को लखनऊ के लिए डायवर्ट कर दिया गया।

घटना मंगलवार सुबह 6 बजे की है। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-2211 लखनऊ के ऊपर से गुजरी। इसके बाद फ्लाइट के पायलट को वाराणसी से मौसम खराब होने की सूचना मिली। पायलट ने अमौसी एयरपोर्ट से कॉल मांगकर क्लियरेंस लिया। इसके बाद लखनऊ की ओर डायवर्ट कर दिया। लखनऊ में सुबह 6:42 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कर दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.