diwali horizontal

राष्ट्रपति को दिल्ली महिला आयोग ने लिखा पत्र कंगना पर राजद्रोह का मामला दर्ज हो

0 109

नई दिल्ली : दिल्ली महिला आयोग (DCW) एक्ट्रेस कंगना रनोट के आजादी वाले बयान को लेकर विरोध में आ गया है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कंगना को दिए गए पद्मश्री पुरस्कार को वापस लेने और राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को चिट्‌ठी लिखी है कंगना ने बीते दिनों एक टीवी चैनल पर देश की स्वतंत्रता पर विवादास्पद बयान दिया था। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि भारत को ‘असली आजादी’ 2014 में मिली है और 1947 में देश को आजादी नहीं भीख मिली थी।

मालीवाल ने अपने चिट्‌ठी में लिखा कि एक्ट्रेस ने अपने बयान से देश के स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है। उनके इन बयानों से पता चलता है कि उनके अंदर भगत सिंह, महात्मा गांधी जैसे हमारे अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति कितनी नफरत भरी हुई है। जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान दे दी हम सभी को पता है हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के कारण ही हमें ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली है। स्वाति ने आगे कहा कि कंगना को ‘सत्ता की गुलामी’ देश की असली आजादी लग रही है।

मालीवाल ने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि इस पूरे मामले का संज्ञान लिया जाए और कंगना से पद्मश्री पुरस्कार वापस लिया जाए। आयोग की अध्यक्ष ने कहा कंगना के बयान से भारतीयों की भावनाएं आहत हुईं और उनका बयान राजद्रोह की श्रेणी में आता है। अपनी चिट्‌ठी में कंगना के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किए जाने की मांग की है वहीं महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस को नफरत का एजेंट बताया था। उन्होंने लिखा कि पद्मश्री कंगना रनोट नफरत और असहिष्णुता की एजेंट हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.