diwali horizontal

लखनऊ में अल फलाह पर बड़ी कार्रवाई की मांग!

0 44

लखनऊ में अल फलाह पर बड़ी कार्रवाई की मांग!

लखनऊ Live: लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद (VHRP) ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्रदर्शन किया। परिवर्तन चौक से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालकर नाराजगी जताई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे नाराज लोगों ने अल- फलाह यूनिवर्सिटी पर बुलोडजर चलाकर ध्वस्त करने की मांग की।

हाथों में भगवा झंडा लेकर और अल फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ तख्ती लेकर जमकर नारेबाजी किया । गोपाल राय ने कहा कि अल-फलाह विश्वविद्यालय को बुलडोज़र से ध्वस्त कर उसकी जगह पांडवों के नाम पर पांडव वेद विद्यापीठ गुरुकुल की स्थापना की जाए। जहाँ हमारे युवाओं को पुराणों और वेदों की शिक्षा दी जाए। जिस क्षेत्र में यह विश्वविद्यालय है वहीं महाभारत काल में माता कुंती और पाउचों पांडवों ने अज्ञातवास का समय बिताया था।

दिल्ली ब्लास्ट के तार विश्वविद्यालय से जुड़े कई व्यक्तियों के नाम सामने आए जिसमें लखनऊ के भी लोग शामिल हैं। अगर इस पर प्रशासन बुलडोजर नहीं चलता है हिंदू रक्षा परिषद लखनऊ से बुलडोजर लेकर जाएगा और यूनिवर्सिटी को ध्वस्त कर देगा। जिस डॉक्टर समुदाय का काम था लोगों की जान बचाना वह समाज में जहर बो रहा है। वह हत्यारा बन चुका है जो बेहद चिंताजनक और अफसोसजनक है। हम लोग जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने जा रहे हैं और इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.