
लखनऊ : वर्ष 2021 के पहले दिन शुक्रवार को लखनऊ शराब विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री से उनके आवास पहुंचकर औपचारिक मुलाकात की। इस बाबत एसोसिएशन के महामंत्री कन्हैया लाल मौर्या ने बताया कि पहले तो सभी ने विभागीय मंत्री को नववर्ष की बधाई दी और बाद में नई आबकारी नीति वर्ष 2021-22 पर गहन चर्चा हुई। शराब कारोबारियों ने आबकारी मंत्री को उनकी व्यापारिक गतिविधियों के दौरान आ रही व्यवहारिक समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विभागीय मंत्री ने शराब कारोबारियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और हरसंभव जल्द ही उसके निस्तारण का आश्वासन दिया। शराब विके्रता एसोएिसशन ने आबकारी मंत्री से प्रदेश में शराब की दुकानों के नवीनीकरण की मांग को भी रखा। विभागीय मंत्री से मिलने वाले कारोबारी प्रतिनिधिमंडल में शिव कुमार जायसवाल, देवेश जयसवाल, जय जयसवाल ,रमेश जायसवाल, सर्वेश यादव ,धर्मेंद्र सिंह विकास मोहन श्रीवास्तव, शंकर कन्नौजिया, नितिन जायसवाल, सचिन जयसवाल , हरशरण गुप्ता सहित अन्य प्रमुख शराब व्यापारी शामिल रहें।