
उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही हत्याए अराजकता
बच्चियों के साथ दुष्कर्म,लूट की घटनाएँ एवं बलिया में जय प्रकाश पाल की निर्मम हत्या को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी नेता नदीम खान ने अपने साथियों और सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ ज़िला कार्यलय लखनऊ में प्रदर्शन कर गहरी नींद में सोई हुयी प्रदेश सरकार को जगाने का काम किया ।

समाजवादी पार्टी नेता नदीम खान ने साथ ही साथ अंतिम चेतावनी भी दी कि अगर अपराध पर लगाम नही लगाया गया तो हम समाजवादी लोग सड़कों पर उतर कर सरकार से जवाब लेने का काम करेंगे वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में हत्या अपराध बहुत तेजी के साथ बढ़ गए हैं जिसके खिलाफ समाजवादी पार्टी नदीम खान के नेतृत्व में निरंतर प्रदर्शन कर रही है।