diwali horizontal

देवरिया Live 11/10/25

0 49

राष्ट्र के लिए मध्यस्थता” 90-दिवसीय विशेष अभियान में 30 वर्षो से अधिक लम्बित वादों का निस्तारण!

(सिटीजन वॉयस:देवरिया,संवाददाता:पुष्कर मणि त्रिपाठी)

देवरिया: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा मीडिऐशन एवं कंसीलियेशन प्रोजेक्ट कमेटी सर्वाेच्च न्यायालय, नई दिल्ली के तत्वाधान में सम्पूर्ण राष्ट्र में  90-दिवसीय राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान चलाया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष,  के मार्गदर्शन व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,  मनोज कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के अन्तर्गत प्राप्त 974 वादों में से 30 साल पुराना 01 वाद, 25 साल पुराना 9 वाद, 20 साल पुराना 10 वाद तथा सन् 2006 से अब तक प्राप्त वादों में से 91 वादों का निस्तारण कराया गया। जिसमें सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरणअपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,  मनोज कुमार तिवारी द्वारा सर्वाधिक 38 वादों का तथा अन्य मध्यस्थ द्वारा 73 वादों का निस्तारण कराया गया।

जिनमें काफी संख्या में लंबे समय से लंबित पुराने मामले भी शामिल थे। निपटाए गए मागलों में वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावा, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस मामले, आपराधिक समझौता योग्य मामले, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली, बंटवारा, बेदखली, भूमि अधिग्रहण और अन्य संबंधित दीवानी मामले शामिल थे। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि 90-दिवसीय राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान में न्यायालयों में लंबित मामलों को उचित ढंग से सुलझाने तथा जिले के हर कोने में विवाद को अनुकूल तरीके से समझाकर मध्यस्थता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। अभियान के दौरान कुल 974 लंबित मामले मध्यस्थता हेतु प्राप्त हुए, जिसके परिणामस्वरूप 111 मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया।

इस अभियान के सफल आयोजन हेतु सचिव द्वारा मध्यस्थगण, अधिवक्तागण, व वादकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो निःशुल्क मिलेंगे गैस सिलेंडर 

 देवरिया:  जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में दो निःशुल्क एलपीजी सिलेंडर रिफिल उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना के तहत प्रथम चरण में अक्टूबर 2025 से दिसम्बर 2025 तक तथा द्वितीय चरण में जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक निःशुल्क गैस सिलेंडर वितरित किए जाएंगे।
          उन्होंने बताया कि जनपद देवरिया के वे ही लाभार्थी इस योजना के पात्र होंगे, जिनके बैंक खाते आधार से लिंक हैं तथा आधार प्रमाणित हैं। लाभार्थियों को सामान्य प्रक्रिया के अनुसार गैस बुकिंग कर सिलेंडर का मूल्य अदा करना होगा। इसके बाद सब्सिडी की धनराशि गैस कंपनी द्वारा सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।

 जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद की सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने स्तर से लाभार्थियों को सूचित करें और अधिक से अधिक पात्र परिवारों को इस योजना का लाभ दिलाएं।
         जनपद के समस्त उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को अवगत कराया गया है कि वे अपने गैस एजेंसी से संपर्क कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निःशुल्क गैस सिलेंडर प्राप्त करें।

त्योहारों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिगत जनपद में दो माह की निषेधाज्ञा लागू 

 देवरिया:  अपर जिला मजिस्ट्रेट(प्रशासन) जैनेन्द्र सिंह ने बताया कि आगामी त्यौहारों एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पूर्व में जारी निषेधाज्ञा की अवधि बढ़ा दी गई है। यह निषेधाज्ञा अब 10 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होकर 09 दिसम्बर 2025 तक लागू रहेगी।
         अपर जिलाधिकारी ने कहा कि निषेधाज्ञा अवधि में लाउडस्पीकर अथवा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग केवल निर्धारित ध्वनि सीमा में ही किया जाएगा, जिससे किसी को असुविधा न हो। किसी धार्मिक स्थल को क्षति पहुँचाने या साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी कार्य पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। धार्मिक उन्माद फैलाने वाले पोस्टर, नारे, सोशल मीडिया संदेश, ऑडियो या वीडियो प्रसारित करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

 उन्होंने बताया कि बिना अनुमति कोई भी व्यक्ति अस्त्र-शस्त्र या विस्फोटक पदार्थ लेकर नहीं चलेगा। सिख समुदाय को कृपाण धारण करने तथा वृद्ध एवं दिव्यांग व्यक्तियों को लाठी के प्रयोग की छूट दी गई है। परीक्षा केन्द्रों पर किसी भी व्यक्ति को शस्त्र लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता–2023 की धारा 223 के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

स्वदेशी मेले के द्वितीय दिवस का हुआ शुभारंभ

 देवरिया: क्लब में आयोजित स्वदेशी मेला-2025 के द्वितीय दिवस का शुभारंभ शुक्रवार को सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, विधायक रुद्रपुर  जयप्रकाश निषाद, जिलाध्यक्ष भाजपा  सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
         इस अवसर पर सदर सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पहल की जा रही है। इस दिशा में जिले में आयोजित स्वदेशी मेला स्थानीय उद्यमियों और व्यापारियों को अपने उत्पादों के विपणन का सुलभ मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि जिले में निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया जा सकता है।
        रुद्रपुर विधायक   ने कहा कि लघु एवं मझोले उद्यमियों को चाहिए कि वे अपने उत्पादों को इस मेले के माध्यम से स्थानीय स्तर पर विपणन करें, ताकि जनपद में बने स्वदेशी उत्पादों को पहचान मिल सके।

 कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजप ने भी उद्यमियों एवं लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वदेशी मेले के माध्यम से “आत्मनिर्भर भारत” की भावना को जनपद स्तर पर साकार किया जा सकता है।
        मेले के दौरान विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत चयनित 25 लाभार्थियों को सिलाई मशीनें, 2 लाभार्थियों को वॉशिंग मशीनें तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 25 लाभार्थियों को विभिन्न उद्योगों हेतु डेमो चेक वितरित किए गए।
         निर्देशन में किया गया, जबकि मंच कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक एवं उपायुक्त मनरेगा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन का सफल संचालन उपायुक्त उद्योग संचालन पंकज शुक्ला द्वारा किया गया।

लोन मेला का आयोजन!

देवरिया: एच डी एफ सी बैंक सी सी रोड  ब्रांच के द्वारा हनुमान मंदिर चौराहे पर लोन मेले का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन माननीय अलका सिंह अध्यक्ष नगरपालिका परिषद देवरिया और सिद्धपीठ मनोकामना पूर्ण हनुमान के उत्तराधिकारी   नारायण दास  के द्वारा किया गया कार्यक्रम में उपस्थित HDFC बैंक के क्लस्टर हेड  प्रणय कुमार सिंह द्वारा लोन के फायदे के बारे में बताया गया जिसमे न्यूनतम ब्याज पर लोन मुख्यमंत्री युवा योजगार लोन इत्यादि शामिल था कार्यक्रम। माननीय अध्यक्ष अलका सिंह द्वारा लोगो को बताया गया कि कम ब्याज पर त्यौहार के अवसर पर लोन प्राप्त कर सकते है

और नए युवा व्यापारी को भी युवा रोजगार लोन के बारे में बताया। कार्यक्रम में उपस्थित ब्रांच मैनेजर धर्मेंद्र कुमार गुप्त, और उनके सहयोगी प्रवीण बरनवाल  विशाल कश्यप,  चंदन कुमार राय, रोशनी शाही, और नीतीश त्रिपाठी का कार्यक्रम को संपन्न करने में विशेष योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.