
बांगरमऊ,उन्नाव : उप जिलाधिकारी ने बांगरमऊ तहसील क्षेत्र में बोर्ड परीक्षाओं के लिए बनाए जा रहे परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।उन्होंने विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर वहां की सफाई, पानी, शौचालय बिजली आदि की व्यवस्था के बारे में प्रिंसिपल और प्रबंधकों से जानकारी कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा कि छात्र छात्रों के बैठने की व्यवस्था कोविड नियमों के तहत की जाए। बोर्ड के निर्धारित निर्धारित दिशा निर्देशों का भी आवश्यक रूप से पालन किया जाए,उप जिला अधिकारी दिनेश कुमार ने तहसील क्षेत्र के हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षाओं के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों में क्षेत्र के कृष्णा इंटर कॉलेज सबली खेड़ा ,मेमोरियल इंटर कॉलेज पृथ्वी खेड़ा, दुर्गेश विद्या मंदिर बांगरमऊ, उमेश गर्ल्स इंटर कॉलेज चक हनुमान, रानी साहब लाल इंटर कॉलेज माढ़ापुर खजुरिया ,जीनियस पब्लिक स्कूल गंज मुरादाबाद, गौरी शंकर इंटर कॉलेज माता प्रसाद इंटर कॉलेज आदि पहुंचकर वहां की बोर्ड परीक्षाओं के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया उप जिला अधिकारी ने विद्यालयों में मिले प्रबंधकों एवं वहां के प्रधानाचार्य से विद्यालयों की कक्ष संख्या की जानकारी करने के साथ-साथ उन कक्षों साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए कुछ विद्यालयों में शौचालयों की गंदगी को देखकर उनका पारा चढ़ गया और उन्होंने उन विद्यालयों के प्रिंसपलों को डांट पिलाते हुए शीघ्र से शीघ्र शौचालयों की समुचित सफाई व्यवस्था कराने के निर्देश दिए पेयजल हेतु पानी की व्यवस्था और बिजली की व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की और जिन विद्यालयों में यह व्यवस्थाएं गड़बड़ थी उन्हें शीघ्र दुरुस्त करा कर तैयार करने के निर्देश दिए
,उप जिलाधिकारी ने संबंधित केंद्राध्यक्षों को निर्देशित किया कि परीक्षाएं कोविड के दिशा निर्देशों के तहत संपन्न कराई जानी है जिसके लिए परीक्षार्थी छात्र-छात्राओं को आपस में समुचित दूरी बना कर बैठने की व्यवस्था की जाए,उन्होंने कहा कि इसके अलावा परीक्षा शुरू होने के पहले ही केंद्रों को सेनीटाइज कराने आदि की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करें उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बोर्ड द्वारा बनाए गए नियमों के तहत नकल बिहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य कर रखे गए हैं
जिन केंद्रों में उनका संचालन बंद हो उन्हें ठीक करा लें और परीक्षा शुरू होने तक परीक्षा की सारी व्यवस्थाएं चाक-चैबंद कर ली जाए ।परीक्षा केंद्रों के बाद उप जिलाधिकारी ने आवश्यक वस्तु निगम के बांगरमऊ स्थित गोदाम पर पहुंचकर गोदाम का निरीक्षण किया और राशन सामग्री के बारे में गोदाम प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए समय पर राशन विक्रेताओं को उठान करवाने के निर्देश दिए और कहा यदि इसमें किसी प्रकार की हीला वाली पाई गई तो संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।
उन्होंने गोदाम प्रभारी को यह भी निर्देश दिया कि वह कोटेदारों में राशन सामग्री का वितरण तौल करा कर के ही करें। किसी भी कीमत पर किसी कोटेदार से कम राशन मिलने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए उप जिलाधिकारी ने केंद्र पर राशन उठान कर रहे राशन विक्रेताओं को भी हिदायत दी कि वह राशन ले जा करके अपनी वितरण के लिए निर्धारित तिथियों में राशन का वितरण उपभोक्ताओं में सुनिश्चित करें और ध्यान रखें कि वह भी किसी भी राशन उपभोक्ता को कम मात्रा में राशन न दें।