diwali horizontal

बनीपारा महाराज के बाणेश्वर में प्राचीन मंदिर भुरेश्वर में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक  

0 338

कानपुर देहात : महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। [माघ] कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ।

इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है|भारत सहित पूरी दुनिया में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है| इस त्यौहार के लिए लोग दूर-दूर से पैदल जाकर जल चढ़ाते हैं और व्रत रखकर इस पर्व को पूरा करते है जब हमारे संवाददाता जनपद जालौन में स्थित प्राचीन मंदिर भूरेसुर महाराज पर गए तो वहां का नजारा कुछ अलग ही था

Leave A Reply

Your email address will not be published.