diwali horizontal

आगरा एक्सप्रेस-वे पर धंसी सड़क, टकराने से बचे तमाम वाहन

0 187

उन्नाव : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सई नदी पुल के पास सड़क धंस गई जिससे कई वाहन हादसे का शिकार होने से बच गए सड़क स्लैब से करीब छह इंच नीचे धंस गई,कोहरे के चलते सड़क वैसे भी बहुत साफ नजर नहीं आ रही थी जिससे भोर पहर आगरा से लखनऊ जाने वाले वाहन चालकों को तेज झटके लगे और वाहन अनियंत्रित होकर आपस में टकराने से बचे।

वाहन चालकों ने टोल प्लाजा पर इसकी सूचना दी यूपीडा अधिकारियों ने एलएनटी को सूचना दी ! इसके बाद तकनीकी टीम को भेजकर मरम्मत के संकेतक लगाए गए और सुबह मरम्मत कराई गई! आगरा से लखनऊ रास्ते में खड़ी यूपीडा की रेस्क्यू टीम के इंजीनियर गौरव कुमार इसकी सूचना दी गयी।

गौरव तत्काल अपनी टीम के साथ पहुँचे और संकेतक लगवाए इंजीनियर गौरव ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश से मिट्टी बैठने के कारण सड़क धंसने का अनुमान है। इसे पूरी तरह दुरुस्त कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.