diwali horizontal

धर्मपाल सिंह ने वाराणसी में अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम और मंडल अध्यक्षों संग की बैठक, चुनावी रणनीति पर किया मंथन

0 60

धर्मपाल सिंह ने वाराणसी में अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम और मंडल अध्यक्षों संग की बैठक, चुनावी रणनीति पर किया मंथन

वाराणसी,लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने सोमवार को वाराणसी स्थित पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में विभिन्न बैठकों के माध्यम से आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने जिले और महानगर के अनुसूचित वर्ग से जुड़े पदाधिकारियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि भाजपा ने सदैव अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों की मजबूती के लिए कार्य किया है।धर्मपाल सिंह ने अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम में उपस्थित जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारियों से कहा कि भाजपा ही वह दल है जिसने इन वर्गों को देश के सर्वोच्च पदों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलकर सबका साथ-सबका विकास की भावना से काम कर रहे हैं। मोदी जी द्वारा सफाई कर्मियों के पैर धोकर सम्मान देना और कोरोना काल में गरीबों को निःशुल्क राशन देना भाजपा के सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता की पहचान है।काशी क्षेत्र के 16 जिलों के 337 मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए धर्मपाल सिंह ने प्रभावी मंडल कार्यसमितियों के गठन का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि हर कार्यसमिति में सभी जाति-वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होना चाहिए ताकि संगठन मजबूत हो और बूथ स्तर तक की संरचना सशक्त बन सके। उन्होंने यह भी कहा कि मजबूत बूथ ही 2027 के चुनाव में भाजपा की बड़ी विजय का आधार बनेंगे।विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस और सपा जैसी पार्टियों ने हमेशा मुस्लिम तुष्टिकरण और हिंदुओं का जातिगत विभाजन करके वोटबैंक की राजनीति की है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने बाबा साहेब का लगातार विरोध किया, यहां तक कि उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में भी नहीं होने दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 का दुरुपयोग कर अनुसूचित वर्ग के अधिकारों को खत्म करने का काम किया, वहीं सपा शासनकाल में दलितों पर अत्याचार और झूठे मुकदमे लगाए गए।उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर बाबा साहेब के चेहरे का दुरुपयोग कर राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह आंबेडकर जी का अपमान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और झूठ का पर्दाफाश करने के लिए एक-एक घर और एक-एक नागरिक से संपर्क करें और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं।धर्मपाल सिंह ने अंत में कहा कि भाजपा ने बाबा साहेब से जुड़े स्थलों को ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित किया है, डाक टिकट जारी किया गया है, और भीम ऐप जैसे डिजिटल साधनों के माध्यम से सामाजिक न्याय को तकनीकी रूप से भी मजबूती दी गई है। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जनसंपर्क करना है और यह सुनिश्चित करना है कि संगठन की शक्ति जमीनी स्तर तक सशक्त बनी रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.