diwali horizontal

लखनऊ में दिनदहाड़े फायरिंग कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र दास को मारी गोली

0 176

 

 

उत्तर प्रदेश  : राजधानी लखनऊ के हसनगंज क्षेत्र करीब दस बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। हसनगंज के डालीगंज में मठ के प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र दास को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। धीरेंद्र दास घायल अवस्था में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।राजधानी लखनऊ में बेखौफ लोगों ने दिनदहाड़े फायरिंग की। कुछ लोगों ने हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र दास को गोली मार दी। अज्ञात लोगों ने 50 वर्षीय धीरेंद्र दास पर फायर झोंक दिया। जिससे वह घायल हो गए हैं। उनको केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। माना जा रहा है कि कबीर मठ में शादी की बुकिंग कराने आए लोगों ने उनको गोली मारी है। कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र दास को बारात घर बुकिंग के बहाने आए बदमाशों ने गोली मारी है। धीरेंद्र दास सुरक्षित हैं। 2015 में भी बारात घर के इसी प्रशासनिक अधिकारी पर गोली चली थी। जांच में अन्दरूनी मामला निकला कर सामने आया था।

एडीशनल डीसीपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र नाथ दास जी बारात घर की बुकिंग का काम भी करते हैं। आज कोई बुकिंग कराने वाले ग्राहक से कुछ विवाद की स्थिति में उनको गोली लगी है।

उनका ट्रामा सेंटर में इलाज कराया जा रहा है, जहां पर उनकी स्थिति सुरक्षित बताई जा रही है। एडीसीपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक हमले का कारण पता लगाया जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हम लोग इस मामले की पड़ताल में लगे हुए हैं। वहां के सीसीटीवी फुटेज के साथ आसपास से भी जानकारी एकत्र की जा रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.