diwali horizontal

देशभर में नवरात्रि की धूम मंदिरों में रौनकें

0 211

वैष्णों देवी के दर्शन करने पहुंचे भक्त

नईदिल्ली : पंजाब में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाए जाने वाले त्योहार बैसाखी के मौके पर आज चैत्र का महीना शुरू होते ही चैत्र नवरात्र की भी शुरुआत हो गई है। आज देशभर में नव संवत्सर (हिंदू नववर्ष), चैत्र नवरात्रि, बैसाखी, गुड़ी पड़वा और चेटीचंड के पावन त्योहार मनाए जा रहे हैं। चैत्र के पहले दी नवरात्र पर देशभर के सभी मंदिरों में बहुत रौनकें देखने को मिल रही हैं। आज देशभर में नवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। वहीं नवरात्रि के पहले माता के भक्त मां वैष्णों देवी के दर्शन करने कटरा पहुंचे। हालांकि वहां कोरोना के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है। एक श्रद्धालू ने बताया कि मंदिर में प्रवेश करने के लिए हमें आरटी-पीसीआऱ की निगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होती है।

माता वैष्णो देवी मंदिर अधिकारियों ने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। त्रिकूटा पर्वत पर स्थित इस मंदिर को सजाने के लिए विभिन्न प्रकार के फूलों का उपयोग किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि  माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार सोमवार को भवन पहुंचे। उन्होंने भवन और श्रद्धालुओं के लिए अन्य स्थानों पर की गई व्यवस्था की समीक्षा की. रमेश कुमार ने कटरा, दर्शनी देवड़ी, बाणगंगा, अर्द्धकुवारी, ताराकोट मार्ग, सांझी छत, हिमकोटी मार्ग, भवन, भैरों परिसर और कटरा से भवन तक अन्य स्थानों पर यात्रा पंजीकरण काउंटर पर की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। देश में आज नव संवत्सर (हिंदू नववर्ष) चैत्र नवरात्र, बैसाखी, गुड़ी पड़वा और चेटीचंड की धूम है। वहीं इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.