
सिटिज़न वॉयस(सैय्यद अहसन रिज़वी)
लखनऊः मुलायम सिंह यादव के बाद मैनपुरी में उपचुनाव की तैयारी ज़ोरो-शोरों से चल रही हैं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा पत्र जारी कर यह घोषणा की गई है कि समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव को अपना उम्मीदवार चुना हैं।
डिंपल यादव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पत्नी हैं और कन्नौज की पूर्व सांसद भी रह चुकी हैं। हालाँकि, दूसरे राजनीतिक दल और भाजपा ने अभी तक अपने उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया हैं।
मैनपुरी उपचुनाव 5 दिसंबर को होने हैं जिसके नतीजे 8 दिसंबर को आयेंगे।