diwali horizontal

FCRA संशोधन बिल पर भड़कीं डिंपल यादव, बोलीं— सरकार लोकतंत्र पर कस रही है शिकंजा!

0 71

FCRA संशोधन बिल पर भड़कीं डिंपल यादव, बोलीं— सरकार लोकतंत्र पर कस रही है शिकंजा!

इंडिया Live: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने मैनपुरी में भाजपा सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने और संवैधानिक संस्थाओं के माध्यम से विपक्ष को दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी ताकत बढ़ाकर लोकतांत्रिक ढांचे को नुकसान पहुंचा रही है और संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है!

डिंपल यादव  ने संसद में Foreign Contribution Regulation Act यानी FCRA संशोधन बिल का जोरदार विरोध करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह कानून सरकार को देश के सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों पर पूरा नियंत्रण देने की कोशिश है।

Samajwadi Party की सांसद डिंपल यादव  ने आरोप लगाया कि इस संशोधन के जरिए संस्थाओं की स्वतंत्र कार्यप्रणाली में हस्तक्षेप किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का असली मकसद सत्ता का केंद्रीकरण करना है, जिससे स्वतंत्र आवाज़ों को दबाया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.