
शुक्लागंज : उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के कानपुर पुल स्टेशन (गंगाघाट) पर इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिम्मेदार जानबूझकर अंजान बने हुए है। विगत कई माह से गंगाघाट स्टेशन पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई की व्यवस्था धड़ाम है। कानपुर ब्रिज स्टेशन पर जिम्मेदारों के निगरानी में भी गंदगी प्लेटफार्म पर फैला हुआ है। ऐसा नही कि गंगाघाट स्टेशन पर लखनऊ मंडल के जिम्मेदारों का निरीक्षण न होता हो पिछले माह डीआरएम का निरीक्षण हुआ था। उसके बाद भी सीएमआई का निरीक्षण होता रहता है। लेकिन जिम्मेदार अपनी नजरे बचाकर निकलना ही ठीक समझते है। रेलवे सूत्रों की माने तो साफ-सफाई के लिए बजट का पैसा नही मिलने के कारण स्टेशन का सफाई नही हो पा रहा है। वही जिम्मेदार कुछ भी बोलने को तैयार नही है।