diwali horizontal

जिला उद्योग बन्धु फोरम में समस्याओं का हुआ निस्तारण

0 211

 

उन्नाव : जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न जिला उद्योग बन्धु बैठक का आयोजन किया गया उपायुक्त उद्योग सविता रंजन भारती द्वारा अवगत कराया गया कि कारोबारी सहूलियतों में उन्नाव लगातार 07 वें माह प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने हेतु सफल रहा है इस हेतु उद्योग बन्धु फोरम में आईआईए एशो0 के गणमान्य उद्यमियों द्वारा जिलाधिकारी के सतत प्रयासो हेतु धन्यवाद देते हुए समस्त विभागों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया साथ ही अकरमपुर औ0आस्थान में उद्योग विभाग एवं पी0डब्लू0डी0 द्वारा कराये गये निर्माण कार्यो की जिलाधिकारी एवं उद्यमियों द्वारा प्रशंसा की गयी

,वर्ष 2020-21 में स्काॅच अवार्ड से सम्मानित जिलाधिकारी का उपायुक्त उद्योग व उपस्थित उद्यमियों द्वारा बधाई देते हुए कर्तल ध्वनि से सम्मानित किया गया,बैठक में अनेंक प्रकरणों का निस्तारण हुआ विद्युत कटौती में उद्यमियों ने अवगत कराया कि बिजली व्यवस्था मेें निरन्तर सुधार हो रहा है जो कि सराहनीय है अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने अवगत कराया कि जय दुर्गे धर्मकांटा खंडजा मार्ग व मगरवारा पुलिस चैकी के समक्ष मार्ग का कार्य आरम्भ हो गया है साइट-2 रोड नं0-14 का निर्माण यूपी0सीडा द्वारा आरम्भ कर दिया गया है

एचपीसीएल का विगत लम्बी अवधि से लम्बित पार्किंग निर्माण का प्रकरण भी सफलतापूर्वक समाधान की ओर अग्रसर हो गया है पार्किंग का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है तथा सुनिश्चित किया जा रहा है कि क्षमता के भीतर ही टैंकर्स बुलाये जाये इस हेतु उद्यमियों ने जिलाधिकारी का विशेष आभार प्रकट किया,बैठक में नगर मजिस्टेªट चन्दन पटेल, उपायुक्त उद्योग सविता रंजन भारती, सहायक आयुक्त रोचना श्रीवास्तव, जीएनमिश्रा आईआईए,सुधीर अग्रवाल आईआईए, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, मोहन बंशल अध्यक्ष आईआईए एंव समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.