diwali horizontal

कामगारों में किया खाद्यान्न वितरण

0 100

जौनपुर।जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर कोतवाली चैक स्थित लेबर प्वाइंट पर कामगारों को खाद्यान्न का वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष सरफराज ने कहा कि संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति पर कामगारों में खाद्यान्न वितरण का आयोजन किया जाता है जिसे आगे बढ़ाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि संस्था समाज जागरूकता कार्यक्रम के अलावा निर्बल और जरूरतमंद लोगों के सहयोग में सदैव सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रयासरत है। कहा वर्षभर छात्रों, मरीजों, जरूरतमंद लोगों के लिए योजनाबद्ध रूप से काम किया जाएगा। समाज में फैली बुराईयों को समाप्त करने के लिए जागरुकता कार्यक्रम किए जाएंगे। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर तीन सौ से अधिक कामगारों को लाई, चूड़ा, गट्टा आदि का पैकेट वितरित कर बधाई दी। अंत में कार्यक्रम संयोजक जेसी श्रीश गुप्ता ने सभी का आभार प्रकट किया। गुलाम साबिर, पंकज सिंह, सचिव विनायक गुप्ता, मुराद अली, शेखर साहू, रजा हुसैन आदि रहे।
फोटो 03जेएनपी। ष्षाहगंज में कामगारों को खाद्यान्न का वितरण करते संस्था के लोग।
लाई, चूड़ा और पतंग का किया वितरण
जौनपुर। जेसीआई की जेजे विंग द्वारा मकर संक्रांति का त्यौहार मोहल्ला तूतीपुर, ताड़तला मे गरीब व जरूरत मंद बच्चों के बीच लाई, चूड़ा और पतंग का वितरण करके मनाया। संस्थाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया मकर संक्रांति को स्नान और दान का पर्व भी कहा जाता है। इस दिन तीर्थों एवं पवित्र नदियों में स्नान का बेहद महत्व है साथ ही तिल, गुड़, खिचड़ी, फल एवं राशि अनुसार दान करने पर पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसा भी माना जाता है कि इस दिन किए गए दान से सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं। ऐसी धारणा है कि इस अवसर पर दिया गया दान सौ गुना बढ़कर पुनरू प्राप्त होता है। कार्यक्रम का संयोजन आयुष जयसवाल ने किया। कार्यक्रम में दिलीप जायसवाल, हाफिज शाह, प्रदीप सिंह, आरिफ अंसारी, अजय नाथ जयसवाल, मनीष विशाल तिवारी, राज साहू, जेजे आरना केशरवानी मौजूद रही। सचिव आकाश केसरवानी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
फोटो 04जेएनपी। जरूरत मंद बच्चों के बीच लाई, चूड़ा और पतंग का वितरण करते संस्था के लोग।

Leave A Reply

Your email address will not be published.