diwali horizontal

जनपद अमेठी ने एक लाख कोविड सैम्पलिंग का आंकड़ा किया पार

0 187

वर्तमान में पॉजिटिव पॉजिटिविटी रेट 1.5% के साथ पूर्ण नियंत्रण में

अमेठी : जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि जनपद अमेठी में कोविड को लेकर अब तक एक लाख से अधिक व्यक्तियों की सैंपलिंग कराई जा चुकी। वर्तमान में पॉजिटिविटी रेट 1.5% के साथ पूर्ण नियंत्रण में है। केस फैटेलिटी रेट (CFR) 1% से नीचे 0.9% है, जनपद अमेठी में अब तक 88% मरीज इलाज उपरांत डिस्चार्ज हुए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण के नियंत्रण एवं बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं कोविड-19 के नियंत्रण को लेकर प्रतिदिन सीएमओ कार्यालय में स्थापित एकीकृत कोविड एंड कंट्रोल सेंटर में स्वास्थ्य विभाग व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ कोविड-19 के संबंध में की जा रही कार्यवाही की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं

बैठक में उनके द्वारा प्रतिदिन सर्विलांस टीमों की एक्टिविटी बढ़ाते हुए अधिक से अधिक व्यक्तियों के सैंपल लेने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए जा रहे हैं, साथ ही जिन गांव में अभी तक कोई भी कोरोना पाजिटिव केस नहीं मिला है वहां पर सर्विलांस टीम की सक्रियता को बढ़ाते हुए लक्षण युक्त अधिक से अधिक व्यक्तियों के सैंपल भेजने के निर्देश दिए गए। एल-1/एल-2 अस्पतालों में दवाइयां, डॉक्टरों की उपस्थिति, ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर बेड, भोजन, पानी, साफ-सफाई को लेकर लगातार आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही जोनल कंट्रोल रूम के माध्यम से होम आइसोलेट मरीजों से भी निरंतर संपर्क कर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली जा रही है, जिसका परिणाम यह रहा कि जनपद में अब तक 2561 पॉजिटिव व्यक्तियों में से 2241 व्यक्ति इलाज उपरांत ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमान में मात्र 297 एक्टिव केस हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.