diwali horizontal

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम घोषित

0 195

योगेंद्र वर्मा अध्यक्ष व नरेश सिंह बने महामंत्री,दिलीप गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष

बाराबंकी : जिला बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना  के बाद चुनाव परिणाम चुनाव अधिकारी स्वामी दयाल मौर्या द्वारा घोषित किये गये। अध्यक्ष पद पर योगेन्द्र वर्मा,महामंत्री पद पर नरेश सिंह तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिलीप गुप्ता निर्वाचित हुए हैं।  4 मार्च को सम्पन्न चुनाव की मतगणना का कार्य 5 मार्च को सुबह 10 बजे शुरू हुआ ।शुरू से ही अध्यक्ष ,बरिष्ठ उपाध्यक्ष व महामंत्री पद पर कांटे की टक्कर दिखी लेकिन धीरे धीरे मार्जिन होता गया।

 

महामंत्री पद पर निर्वाचित नरेश सिंह को 425 मत प्राप्त हुये,इसी पद के दावेदार रितेष मिश्रा को 364,रमेश वर्मा को 224,शाहीन अख्तर को 185, अमित शुक्ला को 111,भानू सिंह को40 व संजय अरोड़ा को 3 मत प्राप्त हुये। मंत्री प्रशासन पदपर निर्वाचित दिलीप मिश्रा को 399 मत,पंकज यादव को 372,वीरेन्द्र तिवारी को 349 तथा शिव शेखर वर्मा को180 मत प्राप्त हुये। मंत्री पुस्तकालय पर निर्वाचित अंशुमान सिंह को 610,राम करन वर्मा को 332,सहज राम यादव को317 मत प्राप्त हुये । मंत्री प्रकाशन पद पर नीरज वर्मा को 662 व योगेश तिवारी को 608 मत प्राप्त हुये।  महामंत्री पद पर निर्वाचित नरेश सिंह को 425 मत प्राप्त हुये,इसी पद के दावेदार रितेष मिश्रा को364,रमेश वर्मा को 224,शाहीन अख्तर को 185, अमित शुक्ला को 111,भानू सिंह को40 व संजय अरोड़ा को 3 मत प्राप्त हुये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.