diwali horizontal

मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण क्रियाशील जिला जज ने किया उद्घाटन

0 567

रायबरेली :  मोटर वाहन दुर्घटना क्लेम में देरी व पीड़ितों को समय से न्याय मिले इसी के मद्देनजर सोमवार को वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण के कार्यालय का उद्घाटन जिला जज गुरप्रीत सिंह बावा ने किया। जिले में 2000 से ज्यादा क्लेम के मुकदमे विभिन्न न्यायालयों में चल रहे हैं। इस अदालत के संचालन से अब लंबित मुकदमों के निस्तारण में शीघ्रता आएगी। वही आरटीओ संदीप जायसवाल को संयुक्त सेक्रेटरी मोटर दावा अभिकरण की जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि न्याय की मंशानुरूप अदालत खुलने से अब पीड़ित को त्वरित न्याय मिल सकेगा। वहीं अन्य अदालतों से मुकदमों का बोझ कम होगा। दीवानी न्यायालय में मुकदमों का बोझ बढ़ रहा है। हाई कोर्ट द्वारा  गुरप्रीत सिंह बावा को जिला जज के समतुल्य मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पद पर नियुक्त किया गया। वही सोमवार को पुरानी सदर तहसील कैंपस को मोटर दुर्घटना कार्यालय बनाया गया। पदभार ग्रहण करते हीगुरप्रीत सिंह बावा ने बरिखी से कार्यालय का निरीक्षण किया और वही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को कार्यालय के सुंदरीकरण के लिए दिशा निर्देश दिया।

आरटीओ संदीप जायसवाल ने बताया कि अभी तक पीड़ित को रायबरेली के दिवानी सेशन कोर्ट में लंबित मामले लंबे समय तक चलते थे लेकिन हाईकोर्ट ने इन मामलों को देखते हुए रायबरेली में भी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण को क्रियाशील कर दिया गया है। यह सभी मामले लंबे समय तक चलते थे। इसकी वजह से पीड़ित परिवार को न्याय मिलने में लंबा समय लग जाता था। लेकिन नए मोटर दुर्घटना अभिकरण कार्यालय के खुलने से अब लोगों को 90 दिन के अंदर मामले का निपटारा कर दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.