diwali horizontal

डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में 19 जनवरी को होगा जनपद स्तरीय बागवानी गोष्ठी का आयोजन

0 202
अमेठी : जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत जनपद स्तरीय बागवानी गोष्ठी का आयोजन डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम परिसर अमेठी में 19 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। इसके पश्चात 20 जनवरी, 2021 को कृषक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त आयोजन में विभिन्न कृषि वैज्ञानिकों द्वारा फसलों की औद्यानिक खेती व कृषक जिज्ञासाओं का समाधान किया जाएगा। उक्त आयोजित होने वाली गोष्ठी में उद्यान विभाग के साथ-साथ कृषि विभाग, पशुपालन, सहकारिता, बाल विकास एवं पुष्टाहार, ग्राम विकास, पंचायती राज विभाग, मत्स्य विभाग, भूमि संरक्षण, वन विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, निजी क्षेत्र की कंपनियों व स्वयं सहायता समूह द्वारा अपने स्टाल लगाकर आने वाले कृषकों को ज्ञानवर्धक जानकारी  प्रदान कर अपनी-अपनी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे।
इसके  साथ ही जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि 19 जनवरी, 2021 को होने वाले आयोजन में अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु अपने कार्यालयों से संबंधित स्टाल लगाने के साथ-साथ दर्शकों को अपनी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर अपनी-अपनी योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री का वितरण करना सुनिश्चित करेंगे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.