diwali horizontal

जन विश्वास यात्रा की तैयारियों कौ लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न

0 121

हमीरपुर : भारतीय जनता पार्टी नवीन कार्यालय में आगामी 24 दिसंबर को जन विश्वास यात्रा संबंधी जिला बैठक जिला अध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता की अध्यक्षता में की गई ।इस जन विश्वास यात्रा की जिला बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष दमोह मध्य प्रदेश राष्ट्रीय परिषद उपाध्यक्ष बुंदेलखंड विकास बोर्ड हेमंत छावड़ा रहे।विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक जबेरा मध्य प्रदेश पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री दशरथ सिंह लोधी पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष दमोह खेड़ा हाकिम सिंह क्षेत्रीय मंत्री जन विश्वास यात्रा संयोजक मध्य प्रदेश पवन प्रताप सिंह क्षेत्रीय मंत्री सह संयोजक सुनील तिवारी जिला संयोजक जन विश्वास यात्रा अरविंद मुखिया मंचासीन रहे ।

बैठक मे जन विश्वास यात्रा 19 दिसंबर को झांसी से चलकर बांदा होते हुए 24 दिसंबर को हमीरपुर पहुंचना तय हुआ है जो 24 को हमीरपुर में रात्रि विश्राम पर रहेंगे सुबह 25 दिसंबर को चौरा देवी प्रांगण में जनसभा होगी भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा जन विश्वास यात्रा निकाली जा रही है जो कि गांव और कस्बा शहर तक होते हुए जाएगी इस यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों से ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार एवं लोगों के पास जागरूकता पहुंचाने के लिए प्रेरित किया

इस जिला बैठक में जिले के पदाधिकारी रोहित शिवहरे रामदास सुदर्शन नरवेंद्र सिंह महेंद्र सिंह किशन व्यास लक्ष्मी रतन साहू स्वामी प्रताप सिंह देवेंद्र पालीवाल वरिष्ठ पदाधिकारी रामदेव सिंह जगदीश प्रसाद व्यास कुलदीप निषाद शिव प्रकाश सिंह सेंगर लाला राम निषाद अरविंद मुखिया मोर्चों सेआकाश त्रिपाठी राजीव आर्य अमरजीत अरोड़ा रवि कुशवाहा आराधना राजपूत नीतू भटनागर शकुंतला निषाद संगीता गुप्ता निशू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.