
बिछिया,उन्नाव : डीएम ने एलवन अस्पताल का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान मौजूद डॉक्टर बिना ड्रेस के पाए जाने पर नाराजगी जताया अस्पताल मे ड्रेस मे रहने का निर्देश दिया सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियो ने कोराना ड्यूटी मे अलग से इंसिंटिव दिए जाने की मांग की,डीएम रविंद्र कुमार दोपहर बाद कोविंड एल वन अस्पताल पहुंच कर जायजा लिया अस्पताल मे डॉक्टरों को बिना ड्रेस देख जमकर फटकार लगाया उन्होंने मौजूद डॉक्टरों से कहा बिना ड्रेस के डॉक्टर की पहचान कैसे जानी जाये अस्पताल मे ड्रेस पहनकर ही ड्यूटी करने का निर्देश दिया
उन्होंने मौजूद कोविड प्रभारी डॉ आरपी सचान से भर्ती 6 मरीजों का समुचित इलाज व भोजन दिए जाने को कहा ठंड को चलते मरीजों को दो दो कम्बल देने के अलावा समुचित साफ सफाई व समय समय पर राउंड वार निरीक्षण करने का निर्देश दिया अस्पताल मे संक्रमित मरीजों की देख भाल कर रहे सामुदायिक स्वास्थ्य के अधिकारियो ने कोरोना ड्यूटी दौरान अलग से कोरोना इंसेंटिव दिए जाने की मांग की।