diwali horizontal

डॉ. अंबेडकर के चित्र परल्यार्पण करते जिलाधिकारी

0 168
अयोध्या: आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित रखते हुए भारत रत्न बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर जी के 132वीं जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितीश कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी नगर, मुख्य राजस्व अधिकारी सहित कलेक्ट्रेट परिवार के विभिन्न अधिकारियों एवम् कर्मचारियों द्वारा डा. भीमराव अम्बेडकर जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया तथा जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवम् कर्मचारी अपने-अपने पद एवं दायित्वों का पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ सम्यक निर्वहन करें तथा पूरी तत्परता के साथ अंतिम पायदान पर खड़े हुए व्यक्तियों तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से पहुंचाएं। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा संविधान में निहित मौलिक कर्तव्य का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर जिलाधिकार सहित, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी नगर, मुख्य राजस्व अधिकारी व विभिन्न अधिकारियों एवम् कर्मचारियों द्वारा भी बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.