diwali horizontal

जिलाधिकारी आज शाम 7 बजे करेगें ग्रेड एशियन सर्कस का शुभारंभ

0 79

 

इटावा। जनपद प्रदर्शनी महोत्सव 2022-23 के तत्वाधान में ग्रेड एशियन सर्कस का भव्य शुभारंभ जिलाधिकारी अवनीश राय के द्वारा आज 24 दिसंबर दिन शनिवार को शाम 7 बजे किया जायेगा।उक्त जानकारी मेला ठेकेदार टीपू यादव ने शुक्रवार को पत्रकारों को दी।संयुक्त प्रेस वार्ता करते हुए सर्कस के मालिक श्याम सिंह व सर्कस प्रबन्धक सोमेंद्र गुप्ता ने एक साथ जानकारी दी।उन्होंने बताया कि स्कूल के शिक्षकों के साथ ग्रुप में आने बाले छात्रों को 150 रुपये वाला टिकिट के मात्र 50 देकर भारी रियायत की गयी है और साथ में आने वाले शिक्षकों को फ्री में सर्कस दिखाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि सर्कस के एक दिन में 3 शो दिखाए जाएंगे जो पहला शो दिन में एक बजे से दूसरा शो 4 बजे से तीसरा शो शाम 7 बजे से शुरू होगा।उन्होंने बताया कि सर्कस का मुख्य आकर्षण सर्कस के कुएं में 5 मारुति कार 5 मोटरसाइकिल एक साथ चलेंगी।सर्कस के मैनेजर वकील अहमद खान ने बताया कि रविवार व छुट्टी के दिन कोई पास मान्य नही होगा।ठेकेदार टीपू यादव ने ज्यादा से ज्यादा आकर मनोरंजन करने की जनता से अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.