diwali horizontal

जनपदवासियों को किया गया जागरूक

0 103

उन्नाव(सिटीजन वॉयस संवाददाता) : निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देशन में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि आज जनपद के विभिन्न विद्यालयों में ज्यादातर विद्यालयों में कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें छात्र छात्राओं ने भारी संख्या में भाग लेते हुए मतदाता जागरूकता से संबंधित आकर्षक कार्ड बनाते हुए प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रधानाचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए कार्यों के आधार पर श्रेष्ठ प्रतिभागी को प्रथम द्वितीय एवम् तृतीय रूप से पुरस्कृत भी किया गया।

जनपद के समस्त राजकीय, सहायता प्राप्त व स्ववित्त पोषित विद्यालयों में मतदाताओं को जागरूक करने की दृष्टि से छात्र-छात्राओं द्वारा प्रेरक वाक्यों से बनाए गए कार्ड कौतुहूल का विषय रहे।उन्होंने बताया कि जनपद में आज के कार्यक्रम में रानी शंकर सहाय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अचलगंज सफीपुर तथा एस0पी0जे0डी0ए0 इंटर कॉलेज शुक्लागंज, डी0सी0के0एम0 इंटर कॉलेज गंज मुरादाबाद सहित सैकड़ों विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.