diwali horizontal

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में एससी/एसटी एसोसिएशन के साथ मंडलीय बैठक सम्पन्न कर्मचारी हितों के प्रति रेल प्रशासन पूरी तरह सजग : मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल

0 158

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में एससी/एसटी एसोसिएशन के साथ मंडलीय बैठक सम्पन्न
कर्मचारी हितों के प्रति रेल प्रशासन पूरी तरह सजग : मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल

लखनऊ: पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में एससी/एसटी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद स्थापित करना और समाधान की दिशा में ठोस पहल करना रहा।बैठक को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि रेल संचालन में कर्मचारी संगठनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। संगठनों के माध्यम से प्राप्त सुझावों और समस्याओं के समाधान से न केवल कर्मचारियों के हित सुरक्षित होते हैं, बल्कि इससे विभागीय कार्यकुशलता में भी वृद्धि होती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि कर्मचारी कल्याण से जुड़े वेतन, स्थापना, रेलवे आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित सभी मामलों का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण मंडल में प्राथमिकता पर किया जा रहा है।एससी/एसटी एसोसिएशन के मंडल मंत्री नवनीत कुमार वर्मा ने बैठक में कर्मचारियों की पदोन्नति, वरिष्ठता सूची निर्धारण, स्थानांतरण, एरियर भुगतान, चिकित्सा सुविधा, रोस्टर के अनुसार ड्यूटी आवंटन और कार्यालय आवंटन जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही, रेलवे स्टाफ कॉलोनी में ‘केयर कमेटी’ गठन का प्रस्ताव भी बैठक में प्रस्तुत किया गया।बैठक का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल यादव ने किया। बैठक के अंत में एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार अंबेडकर और मंडल मंत्री नवनीत कुमार वर्मा ने रेल प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए, प्रशासनिक कार्यों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।इस अवसर पर मंडल के सभी संबंधित अधिकारीगण और एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.