diwali horizontal

फांसी पर लटका मिला दिव्यांग युवक

0 219

लखनऊ : पीजीआई थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घरवालों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक पीजीआई आशीष कुमार द्विवेदी ने बताया कि थाने पर रानी पत्नी अनिल निवासी हैबत मऊ मवाईया ने सूचना दी कि उनका गांव अमोल कल्ली पश्चिम में है।

सुबह करीब 10:30 बजे उनका भाई बबलू रावत (35) पुत्र रामा रावत निवासी ग्राम अमोल कल्ली पश्चिम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है जो दोनों पैरों से विकलांग था। उसने अपने घर के अंदर छत में लगे टीन शेड के खेल में कपड़े की रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर उप निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आगे की कार्यवाही करते हुए बताया मृतक अविवाहित था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.