diwali horizontal

दिव्यांश पवार और इलावेनिल की जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता गोल्ड मेडल

0 162

नयी दिल्ली :  भारत के दिव्यांश सिंह पंवार और इलावेनिल वलारिवान ने बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए आईएसएसएफ विश्व कप में सोमवार को यहां 10 मीटर एयर राइफल में मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में 16 अंक बनाये और हंगरी की विश्व में नंबर एक इस्तावान पेनी और इस्जतर डेनेस को पीछे छोड़ा।

हंगरी की टीम 10 अंक ही बना पायी। डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही प्रतियोगिता में भारत के दोनों खिलाडिय़ों ने अंतिम शॉट में समान 10.4 अंक बनाये जबकि हंगरी की जोड़ी ने 10.7 और 9.9 अंक बनाये। इससे पहले भारतीय खिलाडिय़ों ने 10.8 का समान स्कोर बनाकर अपनी जीत पक्की कर दी थी क्योंकि हंगरी के दोनों खिलाड़ी समान 10.4 अंक ही बना पाये थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.