diwali horizontal

बीकेटी के मरीज में डेंगू की हुई पुष्टि, लखनऊ में 4 तक पहुंची डेंगू मरीजों की संख्या

0 153

 

लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक तरफ कोरोना संक्रमण तो वहीं दूसरी तरफ डेंगू ने भी दस्तक दे दिया है। स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ गई है। बीकेटी के एक युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। उसका घर पर ही इलाज चल रहा है। लखनऊ में अब डेंगू मरीजों की संख्या 4 तक पहुंच गई है।
नेशनल वेक्टर्न बॉर्न डिजीज कंटोल के नोडल इंचार्ज डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि बुखार और होने की शिकायत पर बीकेटी का मरीज केजीएमयू की ओपीडी में पहुंचा था। लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टरों ने उसकी डेंगू जांच करवाई। शुक्रवार को आई रिपोर्ट मे उसे डेंगू की पुष्टि हुई है। मरीज का घर पर ही इलाज चल रहा है।
वहीं कोरोना संक्रमण के बीच डेंगू की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग को दोहरी मेहनत करनी पड़ रही है। स्वास्थ्य से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि अभी तो डेंगू के जो हालात चल रहे हैं उसे नियंत्रित किया जा सकता है। डेंगू मादा मच्छर के काटने से होता है। इन मच्छरों के शरीर पर चीते जैसी धारियां होती हैं। ये मच्छर दिन में, खासकर सुबह काटते हैं। काटे जाने के करीब 5 दिनों के बाद मरीज में डेंगू बुखार के लक्षण दिखने लगते हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.