diwali horizontal

देशभक्ति के रंग में रंगा फतेहपुर आजादी के अमृत महोत्सव में डीएम अपूर्वा दुबे एसपी राजेश कुमार सिंह ने किया झंडारोहण

0 130

फतेहपुर विकास मंच कार्यालय में हुआ भव्य कार्यक्रम तो राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने निकाली प्रभातफेरी

फतेहपुर : आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रुप में पूरे जनपद में मनाया गया। एक तरफ सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों ने झंडारोहण किया वहीं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने झंडारोहण , झण्डा रैली व प्रभातफेरी निकाल कर आजादी के पर्व को मनाया। जनपद के विद्यालयों में विभिन्न आयोजन हुए।जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने कलेक्ट्रेट में झंडारोहण कर गांधी जी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया। वहीं अपर जिलाधिकारी प्रह्लाद सिंह सहित सहयोगी अधिकारियों ने भी गांधी जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने झंडारोहण किया। साथ में कुलदीप भदौरिया, मंजू शुक्ला, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, अपर्णा सिंह गौतम, पुष्पराज पटेल, दिनेश बाजपेई समेत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहें। राज्यसभा सांसद विशम्भर निषाद के कार्यालय में उनकी धर्मपत्नी एकलव्य महाविद्यालय की प्रबन्धक शकुंतला देवी ने ध्वजारोहण कर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर नफीस सिद्दीकी, अरशद अनवर, अनीस सिद्धीकी, अमित श्रीवास्तव, सोनू मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ता रहें। फतेहपुर विकास मंच कार्यालय में आजादी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया।

मंच उपाध्यक्ष , फतेहपुर नगरपालिका के नामित सभासद धनन्जय  जी और श्वेत शक्ति संघटन प्रमुख प्रेमा सिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण किया। मंच उपाध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओ को देशभक्ति का पाठ पढ़ाया। वहीं मंच महासचिव डॉ देवेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि फतेहपुर विकास मंच समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाता हैं। हमारा मकसद अपने से ज्यादा समाज को लाभ पहुंचाना हैं। सेवा ही हमारा परम धर्म हैं। इस अवसर पर अतिन रस्तोगी, राहुल सिंह, अनीस सिद्धीकी, अभिषेक मौर्या, आशीष श्रीवास्तव, सुरजीत टंडन, प्रेमा सिंह राठौड़, शिवानी राजपूत, शुभम गुप्ता समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहें। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ फतेहपुर जिलाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी मनीष की अगुवाई में शहर के प्रमुख मार्गों में ब्राह्मण समाज के नवयुवकों के साथ प्रभातफेरी निकाली गईं।  जिसमें संगठन के अंकित दीक्षित ,गुड्डू दुबे आशीष तिवारी, अंकित तिवारी ,अनुराग शर्मा ,प्रवीण तिवारी ,संदीप मिश्रा ,शिवमंगल मिश्रा अंकित दीक्षित, हरिओम शर्मा ,शिवा शुक्ला मयंक निखिल तिवारी समेत सैकड़ों युवा शामिल रहें । शहर के मदर सुहाग, चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, लाल बहादुर बालिका इंटर कालेज, पातंजली इंटर कालेज, जय मां अम्बे विद्यालय सुकेती, साधना सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरीदाबाद टिकरी समेत सभी शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से आजादी का पर्व मनाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.