diwali horizontal

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को डीएम ने किया सम्मानित

0 93

कुशीनगर: गणतंत्र दिवस के अवसर पर विग कमांडर आलोक सक्सेना अ०प्र1० जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कुशीनगर के द्वारा कार्यालय कैम्पस में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन कराया गया इस अवसर पर श्री सुशील कुमार शाही जिला एवं सत्र न्यायधीश जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज मुख्य विकास अधिकारी गुन्जन द्विवेदी के द्वारा शहीद स्मारक पर शहीदों की याद में पुष्प माला भेट कर उनको नमन किया गया।  

उक्त अवसर पर शहीद विधवा श्रीमती सीमा मिश्रा पत्नि शहीद श्रीधर मिश्र, श्रीमती धर्मशीला देवी पत्नि सन्तोष यादव एवं वीरता पुरस्कार विजेता ले० कर्नल अभिषेक कुमार के पिता जी श्री सत्यपाल जायसवाल शम्भू नाथ यादव को जिलाधिकारी द्वारा शाल. साडी एवं पुष्प माला भेट कर उनको सम्मानित किया गया उक्त अवसर पर मेजर डा० महेश वरनवाल कैप्टन लाल बहादुर त्रिपाठी, कैप्टन डी०एस० पाण्डेय कैप्टन शमशु‌द्दीन अनिल सिंह एस०पी०गुप्ता एवं अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित थे उक्त आयोजन का क्रियान्वयन कार्यालय के स्टाफ देवेन्द्र नाथ गुप्त, 40 सहायक, प्रभाकर नाथ तिवारी क०सहायक राजेश कुमार गुप्ता एवं पूरे स्टाफ द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.