diwali horizontal

उत्तर प्रदेश दिवस पर डीएम ने फीता काटकर प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ

0 106

उरई(आरएनएस)। शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने उत्तर प्रदेश दिवस 2023 को पूर्ण भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ उत्तर प्रदेश दिवस मनाया गया। गरिमामयी आयोजन जन सहभागिता सहित विकास भवन परिसर में फीता काटकर आयोजन का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने विकास भवन परिसर में लगाए गए स्टॉल उपायुक्त स्वतःरोजगार, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, उपायुक्त उद्योग केंद्र, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग कल्याण विभाग, महिला कल्याण, अल्पसंख्यक आदि विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रतिवर्ष 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आयोजित कार्यक्रम में संस्कृति, इतिहास, परंपरा, शिल्प, कौशल तथा प्रदेश की अन्य विविधताओं का प्रदर्शन किया जाता है। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व परियोजनाओं को जनमानस की विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल तथा प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस का लक्ष्य प्रदेश तथा देश के अन्य भागों में रह रहे लोगों को यहां के इतिहास, संस्कृति तथा विकास की जानकारी प्रदान हो। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित कर प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 24 से 26 जनवरी 2023 तक उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन विकास भवन परिसर में भव्य आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास की अपार संभावनाएं हैं जिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश को उत्तर प्रदेश से सर्वोत्तम प्रदेश बनाने का संकल्प हम सबको लेना होगा जिसके लिए हम सबको अपनी सहभागिता देनी होगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष में कहा कि हम सब को आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की संरचना करनी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से आमजन का उत्थान महिला सशक्तिकरण कौशल विकास हो। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभय कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पूनम निगम, परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी, उपायुक्त स्वतःरोजगार अवधेश दीक्षित, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, उद्यान अधिकारी आशीष कटियार आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.