diwali horizontal

डीएम ने कोविड-19 वैक्सीन का ड्राईरन का लिया जायजा

0 192

 

 

उन्नाव  ।  जिलाधिकारी रवीन्द कुमार ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय में प्रशिक्षित वैक्सीनेटर्स के जरिये कोविड-19 वैक्सीन का ड्राईरन (माकड्रिल) का जायजा लिया, बताया गया कि जनपद के छः स्थानों पर माकड्रिल कराया जा रहा है। नगर क्षेत्र के दो स्थानों पर महिला एवं पुरूष चिकित्सालय में तथा ग्रामीण क्षेत्र के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जिसमें नवाबगंज, हसनगंज, मियागंज तथा सफीपुर में वैक्सीन ड्राईरन हो रहा है।

जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में कोविड-19 के तहत तीन स्तर पर बनाये गये वैक्सीननेशन ड्राईरन कक्ष का निरीक्षण किया। लाभार्थी को वेटिंग एरिया कक्ष में रखा जायेगा। वैक्सीननेशन कक्ष में टीका करण एवं आब्जरर्वेशन रूम में तीस मिनट का वैक्सीन के बाद लाभार्थी को रखे जाने का वैक्सीननेशन ड्राईरन की प्रक्रिया को बड़ी ही बारीकी से परखा। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आशुतोष कुमार एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 नरेन्द्र सिंह को निर्देश दिये कि कोविड-19 वैक्सीननेशन के बारे में लाभार्थियों को मैसज करने, वैक्सीननेशन को सेन्टर तक पहुचाने और वैक्सीननेशन में रिएक्शन होने पर उससे निपटने तक की प्रक्रिया को सक्रिय रखने पर बल दिया।

जिलाधिकारी ने महिला/पुरूष चिकित्सालय में बनाये गये वैक्सीननेशन ड्राईरन के दौरान उपस्थित चिकित्साधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से व्यवहारिक जानकारी हासिल की तथा निर्देश दिये कि सभी लाभार्थियों को कोविड-19 टीका करण के साथ दिये जाने वाले प्रमुख संदेशों को पम्पलेट के माध्यम से आवश्यक जानकारी अवश्य दी जाये, जिसमें लाभार्थी को यह अवश्य बताया जाये कि आज आपको कोविड-19 का टीका लगाया गया है। टीकाकरण के प्रतिकुुल प्रभाव शून्य है। सामान्य प्रतिकूल प्रभाव होने पर जिला कोविड कमान्ड सेन्टर उन्नाव के फोन नम्बर 0515-2840512 पर अथवा प्रदेश हैल्प लाइन नम्बर 104 पर सम्र्पक करें। कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज की तारीख व स्थान की सूचना उनके मोबाईल पर एसमस के द्वारा दी जाये। टीकाकरण के बाद भी कोविड उपयुक्त  व्यवहार का पालन करना जारी रखे जिसमें मास्क लागाना, साबुन से हाथ धोना, दो गज की दूरी सहित कोविड-19 में दिये गये नियमों का पालन करने को बताया जाये।

वैक्सीननेशन ड्राईरन के दौरान पुलिस अधीक्षक आनन्द कुलकर्णी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 बी0बी0 भट्ट/डा0 अन्जू दुबे, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0के0 गौतम/डा0 अर्जनु सिंह/ डा0 जे0आर0 सांरग, स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी  लाल बहादुर यादव सहित चिकित्साधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.