
रायबरेली : डीएम वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्लोक व सलोन विधायक दल बहादुर कोरी ने तहसील सलोन में जनसामान्य लोगों की सुरक्षा व महिलाओं व बालिकाओं आदि जनसामान्य शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए नई पुलिस चैकी पैरया नमक सार थाना नसीराबाद का फीताकाट कर एवं थाना सलोन के पुलिस बूथ उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने उद्घाटन के दौरान उपस्थित पुलिस कर्मियों को निर्देश दिये कि लोगों द्वारा आने वाली जनसामान्य आदि सहित माहिलाओं व बालिकाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर नियामानुसार कार्यवाही करें एवं उचित दिशा निर्देश भी दिये।