
रायबरेली।सलोन तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम और एसपी ने 74 शिकायतें सुनीं और मौके पर दस का निस्तारण कराया। अन्य शिकायतों को संबंधितों को भेजकर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
शनिवार को सलोन तहसील सभागार में डीएम माला श्रीवास्तव व एसपी आलोक प्रियदर्शी द्वारा शिकायतें सुनने पर काफी संख्या में फरियादी शिकायतें लेकर पहुंचे। जिसमें राजस्व विभाग की 24, पुलिस विभाग 11, विकास 9, समाज कल्याण 3, जिला पूर्ति कार्यालय 3, सिंचाई विभाग 1, चकबंदी 4, नगर पंचायत 2, जल निगम 2, जिला पंचायत 1, वित्त 8, कृषि विभाग 3, लोक निर्माण विभाग की एक समेत कुल 74 शिकायते आई जिनमें से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
डीएम ने कहा जिन विभागों की अन्य शिकायतें हैं जिनका मौके पर निस्तारण नहीं हो सका है संबंधित अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा जो भी निस्तारण किया जाए वह ससमय व गुणवत्तापूर्ण किया जाए, इसके किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाए।इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 वीरेन्द्र सिंह, एसडीएम व तहसीलदार सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।