diwali horizontal

घर में साफ़ पानी इखट्टा ना होने दें, डेंगू को लेकर सतर्क रहें- डीएम

0 88
सिटीज़न वॉयस (सैय्यद अहसन रिज़वी)
लखनऊः शहर में डेंगू के प्रकोप और बढ़ते मरीज़ो को थामने के लिए डीएम सूर्यपाल गंगवार द्वारा वीडियो जारी किया गया है। वीडियो के माध्यम से उन्होंने शहर के सभी वासियों से कुछ अहम बातों को लेकर अपील की हैं।
डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि डेंगू को ख़त्म करने के लिए नगर निगम लगातार अपना काम कर रही हैं लेकिन जानता को ख़ुद भी इसे लेके जागरूक होना पड़ेगा जिसके लिए उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा कि सभी लोग अपने घरों का निरीक्षण करें और देखें कहीं भी साफ़ पानी इखट्टा ना होने पाए। जहां साफ़ पानी इखट्टा होगा वहीं डेंगू के लारवा को पनपने की शंका होगी। पानी को इखट्टा करने वाले सभी वस्तुओं जैसे बाल्टी कंटेनर अत्यादि को ख़ाली और उल्टा करके रखें जिससे मच्छर को पनाह ना मिल सके और डेंगू का ख़तरा कम हो सके। साथ ही डीएम ने अनुरोध करते हुए कहा कि सभी लोग अपने घरों में मच्छरदानी लगाये, ज़्यादातर समय पूरी आस्तीन वाले कपड़े ही पहने बदन के हिस्सों को खुले ना छोड़े और मच्छर से बचाओ वाली क्रीम्स का भी उपयोग करें।
Leave A Reply

Your email address will not be published.