diwali horizontal

डॉक्टरों की करतूत, 30 हजार नहीं मिले तो गर्भवती महिला को नही चढ़ाया खून, मौत

0 174

 

लखनऊ :  हमारे देश में जहां डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है तो दूसरी ओर डॉक्टर के रूप में कुछ पैसे के भूखें दरिंदे भी बैठें है। ये घटना दुबग्गा स्थित निजी हॉस्पिटल की है। जहां पैसो के भूखे डॉक्टरों की करतूत देखने को मिली। बता दें गर्भवती महिला के इलाज के दौरान डॉक्टरों को 30 हजार रूपए नहीं मिले तो गर्भवती महिला को खून चढ़ाने से इनकार कर दिया जिसके कारण महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, परिजनों ने मलिहाबाद थाने में एक आशा बहू निजी हॉस्पिटल के डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है

बता दें ये घटना मलीहाबाद के मजरा यादव खेड़ा गांव की है जहां एक गर्भवती महिला (लक्ष्मी) को खून की कमी हो गई थी जिस कारण परिजनों ने लक्ष्मी को दुबग्गा क्षेत्र के जेहटा माल रोड पर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जिस पर अस्पताल के डॉक्टरों ने परिजनों से 30 हज़ार रूपए जमा करने को कहा। जब परिजन पैसे जमा करने में असमर्थ रहें तो डॉक्टरों ने लक्ष्मी को खून चढ़ाने से इनकार कर दिया। शरीर में खून की कमी और साथ ही डॉक्टरों की इस कमी के कारण लक्ष्मी की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों की इस करतूत की सूचना मलिहाबाद पुलिस को दी और एक आशा बहू निजी हॉस्पिटल के डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। मलिहाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.