
बाराबंकी : सपा नेता हफीज सलमानी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा, बसपा कांग्रेस पार्टियो मे बेचैनी बढ़ गई है। सलमानी की कड़ी मेहनत से कई दर्जनों को पार्टी में शामिल किया। जिसके बाद उनका कद भी बढ़ गया है। शहर के पार्टी कार्यालय मे अल्पसंख्यक सभा की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद व अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष इंतिखाब आलम नोमानी के नेतृत्व में बैठक का सम्पन्न हुआ इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्य को देखते हुवे जैदपुर से आये हुवे तमाम साथियो ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा निर्देश कार्य करने का संकल्प लिया है
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के नए सदस्यों को बहुत मुबारक कहा इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज तथा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष जनाब इंतिखाब आलम नोमानी ने 2022 के चुनाव मे अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाना तथा जनपद की सभी विधान सभा की 6 की 6 सीट जिताने की बात कही और पार्टी के कार्यकर्ताओं से एकजुट पूरी लगन से मेहनत करने को भी बताया। इस मौके पर मोहम्मद सबाह, अजय बबलू, मिश्रा, विनोद कुमार यादव, आदिल काजमी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।