diwali horizontal

नही रहे डॉ. अजीज भारतीय  अन्तिम दर्शन में उमड़ा जनसैलाब

0 179

बाराबंकी :  डॉक्टरी के साथ राजनीति समाजसेवा व अपने शाह समाज को जोड़ने का काम करने वाले शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर अजीज भारतीय का बृहस्पतिवार की रात्रि में हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया। डॉक्टर के निधन की सूचना फैलते ही जिले भर में उनके चाहने वालों को काफी सदमा हुआ। शहर में स्थित कमरियाबाग कब्रिस्तान में जुमा की नमाज के बाद डॉ अजीज की मिट्टी देने वालो में हर वर्ग व समाज के लोग मौजूद थे। शहर के सत्यप्रेमी नगर निवासी डॉक्टर मोहम्मद अजीज शाह भारतीय थाना जहांगीराबाद निवासी अलीपुर के अब्दुल खालिद के पांच बेटो में मंझले थे। अजीज शाह भारतीय अपने बचपन में ही घर छोड़कर शहर के एक होम्योपैथिक डॉक्टर के पास चले आए थे। जिन्होंने डॉक्टर अजीज की शिक्षा के साथ उनको होम्योपैथिक का डॉक्टर बनाया था।

 

डॉक्टर अजीज के दो बेटे में अब्दुल अजीम उर्फ राजू व अब्दुल अलीम उर्फ गुड्डू के साथ दो बेटी भी हैं। डॉक्टर के रूप में मरीजों का इलाज करने वाले अजीज राजनीति से काफी गहरा ताल्लुक रखते थे। वर्ष उन्नीस सौ 1980 से उन्होंने राजनीतिक सफर की शुरू की थी। जिले के सभी विधायक व सांसदों से अच्छे रिश्ते बनाकर चलते थे। वही डॉ अजीज 1990 से एक उर्दू दैनिक अखबार का प्रकाशन लखनऊ से कराते आरहे हैं। सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले डॉक्टर भारतीय शहर के गांधी होम्योपैथिक के मशहूर डॉक्टरों में शामिल होते थे। गुरुवार की रात्रि में हार्टअटैक पढ़ने से अचानक उनकी मौत हो गई। 65 वर्षीय डॉक्टर अजीज के निधन की सूचना उनके जानने वालों को मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। उनके द्वारा चलाई जारही शाह अलवी वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों को मौत की खबर सुनकर काफी दुःख हुआ। शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद इमाम जामा मस्जिद फतेहपुर के मौलाना हबीब अहमद कासमी ने जनाजे की नमाज अदा कराई।

उसके बाद कमरियाबाग स्थित कब्रिस्तान में भारी संख्या में हर वर्ग व समाज के चाहने वालों ने मिट्टी देने के लिए पहुंचे थे। जिसमें जिले के साथ कई जिलों के लोग शामिल थे। जिसमें मुख्य रूप से बछरावां विधायक रामनरेश रावत, सपा विधायक सुरेश यादव विधायक, कवि वाहिद अली वाहिद, सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, पूर्व सांसद एपी गौतम, निहाल रिजवी, मोहम्मद सबाह एडवोकेट, बीएसपी नेता सुरेश चन्द्र गौतम एडवोकेट, हिमाईयू नईम खान एडवोकेट,हारून राईन, शाल अल्वी, मोहम्मद इश्हाक, हाफिज शकील अहमद,वैध हेमन्त, इलियास, इस्लामुद्दीन पत्रकार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.