diwali horizontal

लखनऊ में घर का सपना: 2026 में लॉन्‍च होंगी 4 आवासीय योजनाएं!

0 108

लखनऊ में घर का सपना: 2026 में लॉन्‍च होंगी 4 आवासीय योजनाएं!

उत्तर प्रदेश में लखनऊ विकास प्राधिकरण ने राजधानी में शहरी विस्तार को नई दिशा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। इस निर्णय के बाद जल्द ही एलडीए की आईटी सिटी, वेलनेस सिटी, नैमिष नगर और वरुण विहार योजना लांच होंगी। इसके ले-आउट प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत प्रस्तावित ये चारों मेगा हाउसिंग प्रोजेक्ट 2026 में लांच किए जाएंगे। लॉटरी के माध्यम से भूखंडों का आवंटन किया जाएगा।

किसान पथ पर 2858 एकड़ क्षेत्रफल में आईटी सिटी और सुलतानपुर रोड पर 1197 एकड़ क्षेत्रफल में वेलनेस सिटी योजना प्रस्तावित है। इन चारों आवासीय योजनाओं के लिए क्रय, लैंड पूलिंग, अर्जन के माध्यम से भूमि जुटाव का काम किया जा रहा है। ले-आउट पास होने से योजनाओं में विकास एवं नियोजन का काम तेज होगा इसके अलावा कानपुर रोड, मानसरोवर, शारदा नगर, जानकीपुरम, जानकीपुरम विस्तार, सीतापुर रोड, गोमती नगर योजना समेत अन्य योजनाओं मे प्राधिकरण के ईडब्ल्यूएस टाइप (एसएस प्रकार) के भूखंडों में अवैध रूप से रह रहे व्यक्तियों को वर्तमान मूल्य के आधार पर धनराशि लेकर नियमित करने का भी निर्णय लिया गया है।

साथ ही एलडीए में अवैध निर्माण, ध्वस्तीकरण व सीलिंग के लिए पूर्व में तैनात सेवानिवृत्त सैनिकों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। इसके अलावा प्रस्तावित आवासीय योजनाओं के कार्य को गति देने के लिए राजस्व सेवा के 58 सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखे जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.