diwali horizontal

दूसरों को नही अपने को बचाने के लिए वाहन चलाये

0 155

त्रिलोकपुर बाराबंकी :  इरफान रसूल जनता इंटर कॉलेज में एक दिवसीय यातायात जागरूकता गोष्टी का आयोजन किया गया। यहाँ मौजूद छात्र छात्राओं सहित उपस्थित लोगों से वक्ताओं ने कहा कि सड़क पर दूसरों को बचाने नही बल्कि अपने को बचाने की लिए वाहन चलाये इसके अलावा छात्रों को पम्पलेट देकर अभिभावकों को जागरूक करने की अपील की गई। शुक्रवार को आयोजित यातायात गोष्ठी की शुरुवात एसएसआई सुग्रीव यादव व राजेश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रसज्वलित करने के साथ हुई।गोष्ठी में इरफान रसूल स्कूल के छात्र छात्राएं,शिक्षक शिक्षिकाओं सहित क्षेत्रीय लोगो ने भाग लिया।जागरूकता कार्यक्रम में अभिनव बाल एवं ग्रामोद्योग संस्था के परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार व एस एस आई सुग्रीव यादव द्वारा ट्रैफिक नियमो की विस्तार से जानकारी दी गयी।

इसके साथ ड्राइविंग के समय शराब का सेवन न करें और गाड़ी तीव्र गति से न चलाएं,हेलमेट जरूर लगाएं, इसकी अपील की गई। कार्यक्रम के अंत मे छात्र छात्राओं को संस्था द्वारा पम्पलेट दिए गए और अपील की गई कि सभी अपने घरों में इसे पहुंचाएं और जरूरी दिशा निर्देशों को अपनाने की अपील करें। इस मौके पर शिव कुमार वर्मा,मीडिया प्रभारी भाकियू सतीश वर्मा ‘रिन्कू‘ विशाल रावत,सह अध्यापिका सुनीता शर्मा, प्रभारी सूर्य प्रकाश यादव, ओम प्रकाश, नौमीलाल, विवेक, कमलेश, सर्वजीत आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.